फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नीलांचल और स्पेशल ट्रेन ने कराया इंतजार

Tue, 18 Nov 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाले ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। ज्यादातर ट्रेनें विलंब से पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। सोमवार को पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस ने दो घंटे व धनबाद से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन ने डेढ़ घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन


अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल व प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर सवा घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस व बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल व बनारस-देहरादून जनता मेल पौन घंटे और भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई।

गोरखपुर और प्रयागराज के बीच फर्राटा भरने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (अप-डाउन दोनों) ने करीब 10 मिनट इंतजार कराया। रविवार को देर रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर सवा दो घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस दो घंटे, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि सभी ट्रेनें पहले से लेट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें