रायबरेली में शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। ट्रेनों के विलंब से आने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। शुक्रवार को आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस ने साढ़े तीन घंटे इंतजार कराया। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल पौने तीन घंटे और हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल ढाई घंटे देर से आई।
लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस व प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर दो घंटे, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा घंटे, बनारस-देहरादून जनता मेल एक घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस पौन घंटे और सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई।
बृहस्पतिवार को देर रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर ढाई घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस सवा दो घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस व कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची।