फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर परेशान: जीवन प्रमाणपत्र बनाने में नई व्यवस्था बनी परेशानी का सबब, मोबाइल नंबर भूले तो नहीं आती ओटीपी

Thu, 19 Nov 2026 04:29 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में 16 हजार पेंशनरों में से अब तक केवल पांच हजार का ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बन सका है, जिसके चलते बुजुर्गों को भारी भीड़ और तकनीकी दिक्कतों के बीच घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। आधार से लिंक मोबाइल नंबर की जानकारी न होने, ओटीपी न आने और चेहरा साफ स्कैन न होने के कारण कई पेंशनर निराश होकर लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
पेंशनर भवन पहुंचे बुजुर्ग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में 16 हजार पेंशनरों में से अब तक केवल पांच हजार का ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बन पाया है। बुजुर्गों को खुद को जिंदा साबित करने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है, जिसके बाद भी कई पेंशनर बैरंग लौट रहे हैं। ऑनलाइन व्यवस्था के बावजूद, आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर की जानकारी न होने पर ओटीपी नहीं आ पा रही है, और चेहरा साफ न होने पर फोटो भी नहीं खिंच पा रही है।

विज्ञापन


बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर भवन के आसपास तमाम बुजुर्ग व्हीलचेयर पर, सहारे की जरूरत में, या फिर कांपते शरीर के साथ नजर आए। ये सभी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, ताकि उनका डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बन सके। 

हरदासपुर की शिवकली ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया और करीब दो घंटे तक इधर-उधर भटकने के बाद उन्हें कार्यालय जाकर फार्म भरने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन


श्रीमती शुक्ला ने भी बताया कि रजिस्ट्रेशन न होने के कारण डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र नहीं बन सका। पेंशनर भवन में भीड़ इतनी थी कि कुर्सियां कम पड़ गईं और ज्यादातर बुजुर्ग खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

वरिष्ठ कोषाधिकारी शालिनी सिंह ने बताया कि जिले में कुल 16 हजार पेंशनर हैं, जिनमें से करीब पांच हजार का डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन कराया जा चुका है। पेंशनर भवन में कैंप लगाकर पेंशनरों को जागरूक करने और उनके डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें