फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डधारक किसी भी राशन की दुकान से ले सकेंगे गल्ला

Wed, 20 Feb 2019 10:47 PM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली। जल्द ही कार्डधारक किसी भी राशन की दुकान से गल्ला पा सकेगा। सरकारी नीति में बदलाव लाकर यह व्यवस्था लागू की जाएगी। यह कहना है सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह का। वह मंगलवार को गौरारुपई गांव में राशनकार्डों का वितरण करते समय लोगों को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि राशन कार्डों के डिजिटलाइजेशन से राशनिंग प्रणाली में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। यहीं नहीं बड़ी संख्या में फर्जी पाए गए राशन कार्ड निरस्त भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि बिना किसी भेदभाव के गरीबों और पात्रों तक सीधे योजनाओं का लाभ पहुंचे।


कहा कि जल्द ही राशन की पोर्टबेल व्यवस्था शुरू की जाएगी जिसमें कार्ड धारक किसी भी दुकान से राशन ले सकेंगे। विधायक ने 641 पात्रों को राशनकार्ड प्रदान किए। जिनमें 173 अंत्योदय कार्ड धारकों को भी कार्ड सौंपे गए।
विज्ञापन



इस अवसर पर इस मौके पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेश कुमार सरोज व कौमुदी पाल, एडीओ पंचायत रमेश मिश्रा, ग्राम प्रधान अंजना सिंह प्रतिनिधि अभय सिंह, श्रीमती बदरुन्निशा, निर्मला, मंजू, शीतला, सज्जो बानो, रानी, इंद्रमणि सिंह, श्याम सुंदर सिंह, रामंचद्र पासवान, कोटेदार हरीशंकर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें