फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसीएसटी एक्ट के मुकदमों के निस्तारण में मिली लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस लाइंस के सभागार में मंगलवार देर रात तक चली अपराध समीक्षा बैठक में एसपी स्वप्निल ममगाई ने थानावार कार्यों की समीक्षा की। सबसे खराब काम लालगंज सर्किल क्षेत्र का पाया। एसएसीएसटी एक्ट के मुकदमों के निस्तारण में ढिलाई पर एसपी खफा हुुए और लालगंज सीओ लक्ष्मीकांत गौतम, लालगंज कोतवाल विनोद सिंह, सरेनी थानेदार राकेश सिंह को फटकार लगाई। साथ ही पूछा कि क्या कोई राजनैतिक दबाव है। एसपी के यह पूछने पर सीओ व थानेदार भी बगलें झांकने लगे।
विज्ञापन

जिले के सभी थानों पर 1590 विवेचनाओं लंबित मिलने पर भी एसपी ने थानेदारों को खरी खोटी सुनाई गई। एसपी के सामने आंकड़े पेश किए गए कि जिले में इस समय 33 अपराधी वांछित हैं। इस पर एसपी ने पेशकार को इसे दोबारा दिखवाने की बात कही। चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने पर जगतपुर थानेदार विजय प्रताप यादव, एसओ ऊंचाहार धर्मेंद्र दुबे, सरेनी एसओ राकेश सिंह को भी फटकार लगाते हुए जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा किए जाने के लिए निर्देश दिए। किसी मामले में सलोन कोतवाल राम आशीष उपाध्याय को भी फटकार लगाई।
एसपी ने साफ लहजे में सीओ व थानेदारों से कहा कि हमें आपसे कोई अपेक्षा नहीं है। हमें सिर्फ बेहतर काम चाहिए। इसमें भी ढिलाई मिली तो थाने पर नहीं रह पाओगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जो दिशा निर्देश हैं कि उसे के तहत काम करना है। भ्रष्टाचार की एक भी शिकायत पाई गई तो निलंबन की कार्रवाई होगी। जनता से अच्छे तरीके से बात करें। घटना की सूचना पर तुरंत मौके पर भेजा जाए।
विज्ञापन

अपराध समीक्षा बैठक के दौैरान एसपी ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करने पर सदर कोतवाल अतुल सिंह को नकद पुरस्कार से सम्मानित करने के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र दिया। प्रशस्ति पत्र में कोतवाल के अच्छे कार्य करने पर बधाई दी गई और आगे भी इस तरह के कार्य करने की बात कही गई है। कोतवाल के अलावा स्वाट टीम प्रभारी राकेश यादव, दरोगा संजय सिंह, देवेंद्र अवस्थी, प्रवीण गौतम को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें