फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 18 हजार गोवंशों को मिलेगा हरा चारा और भूसा

Mon, 06 Feb 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गोशालाओं में संरक्षित 18 हजार गोवंशों को खाने के लिए अब हरा चारा और भूसा मिल सकेगा। इसके लिए शासन से करीब सात करोड़ का बजट पशुपालन विभाग को दिया गया है। बजट मिलते ही उसे संबंधित गोशालाओं के खाते में भेजा जा रहा है। जिले में 63 गोशालाओं में 18 हजार गोवंश संरक्षित किए गए हैं। तीन माह से बजट न होने के कारण प्रधानों को गोशालाओं का संचालन करने में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन

हाल ये था कि प्रधान उधारी लेकर गोवंशों को हरा चारा, भूसा का इंतजाम कर रहे थे। प्रधान बराबर विभागीय अधिकारियों से गोशाला संचालन के लिए पैसा मांग रहे थे। पशुपालन विभाग की तरफ से सात करोड़ रुपये का बजट मांगा गया था। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल कुमार ने बताया कि शासन से छह करोड़ 82 लाख रुपये का बजट मिला है। बजट मिलने से अब गोवंशों के सामनेे खाने के लिए हरा चारा व भूसे की कमी नहीं आएगी। सभी गोशालाओं के खाते में पैसा भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें