फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बाइक पर बैठी महिला गिरी, पति को नहीं चला पता, दम तोड़ा

Mon, 06 Feb 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां-ऊंचाहार (रायबरेली)। बाइक के पीछे बैठी एक महिला हाईवे पर गिर गई और बाइक चला रहे पति को इसका पता ही नहीं चला। पति तीन किमी. दूर निकल गया। वापस लौटकर आसपास जमा ग्रामीणों की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उधर, अन्य हादसों में एक महिला की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

डलमऊ के रसूलपुर गांव निवासी हरिशंकर सिंह रविवार सुबह अपनी पत्नी रेखा (50) के साथ बाइक से लखनऊ से वापस घर लौट रहा था। बछरावां कोतवाली के खैरहनी गांव के पास बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी सड़क पर गिर गई लेकिन पति हरिशंकर को पता ही नहीं चला। वह तीन किमी. तक आगे निकल आया। पीछे से आ रहे लोगों उसे जानकारी दी तो हरिशंकर वापस लौटा और सड़क पर घायल हालत में पड़ी महिला को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया।
उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी विनय कुमार (20) अपनी मां ननका (45) को लेकर शनिवार को बछरावां क्षेत्र के कलुई खेड़ा गांव अपनी मौसी रामकली के यहां एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। रविवार सुबह करीब नौ बजे वह बाइक से वापस घर जा रहा था, तभी पस्तौर गांव के पास सामने से अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठी ननका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वह बाल-बाल बच गया। युवक हेलमेट पहने था। ननका देवी की मौत से पति ननकऊ, बेटे राहुल, विनय, बेटी रन्नो में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भाग गया। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव निवासी रमेश कुमार (28) गांव में मजदूरी करता है। शनिवार देर शाम वह किसी काम से जमुनापुर चौराहे गया था। वापस आते समय चौराहे के पास उसकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गिरकर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें