फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ढाई करोड़ से जैतूपुर में बनेगा कूड़ा निस्तारण प्लांट, 34 मोहल्लों की ढाई लाख आबादी को मिलेगी राहत

Wed, 01 Feb 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में जैतूपुर के पास कूड़ा निस्तारण प्लांट लगेगा। इस पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्लांट में रोजाना 110 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण हो सकेगा। इस प्लांट के वजूद में आने से शहर और साफ सुथरा होगा। स्वच्छ भारत मिशन पार्ट-2 के तहत नया कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाया जाएगा। मौजूदा समय में शहर के जैतूपुर मेें ही कूड़ा निस्तारण प्लांट लगा है, लेकिन वह नौ साल से बंद चल रहा है।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के 34 मोहल्लों में प्रतिदिन 60 टन कूूड़ा निकलता है। इस कूड़े को डंपिंग स्थानों पर पहुंचाया जाता है, लेकिन वहां पर पहले से ही कूड़े के ढेर लगने से शहर का पूरा कूूड़ा उठ नहीं पा रहा है। इससे शहर को बेहतर तरीकेेे से साफ सुथरा बनानेे का सपना हकीकत में नहीं बदल पा रहा है। ऐसे में अब शहर में जैतूपुर के पास कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया जा रहा है। इस प्लांट पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां रोजाना 110 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया जा सकेगा। ऐसा होने से शहर जहां साफ सुथरा होगा, वहीं नगर पालिका क्षेत्र के 34 मोहल्ले में रहने वाली ढाई लाख आबादी को इसका फायदा भी मिलेगा।

40 हजार मीट्रिक टन कूड़ा बंद पड़े प्लांट पर डंप
40 हजार मीट्रिक टन कूड़ा अभी बंद पड़े कूड़ा निस्तारण प्लांट पर एकत्र है। इससे आसपास के पीएसी, गजोधर का पुरवा, जगदीशपुर, किशन का पुरवा, तिलक नगर, जैतूपुर मोहल्ले की 30 हजार की आबादी को दुर्गंध के बीच सांस लेनी पड़ रही है। बीच-बीच में कूड़े में आग लगने से धुएं की वजह से लोग और परेशान हो जाते हैं। ट्रोमल मशीनों के जरिए कूड़े का निस्तारण कराया गया था, लेकिन यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है। फरवरी माह में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 शुरू होना है। इसके लिए केंद्रीय टीम यहां आने वाली है। अब जैतूपुर केे पास ही दूसरा कूूड़ा निस्तारण प्लांट बनाने के लिए जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन



हैंडओवर नहीं किया जा सका प्लांट
शहर के जैतूपुर में स्थापित कूड़ा निस्तारण प्लांट महज शोपीस बनकर रह गया है। करीब नौ साल से कूड़ा निस्तारण प्लांट बंद चल रहा है। प्लांट का ठेका लेने वाली संस्था का टेंडर निरस्त कर दिया गया है, लेकिन इसे अभी तक किसी और को हैंडओवर नहीं किया है। इससे सफाई व्यवस्था की स्थिति और खराब हो गई है।

स्वच्छ भारत मिशन पार्ट-टू के तहत जैतूपुर में ही नया कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेेजा गया है। बजट मिलने पर इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। नए प्लांट में प्रतिदिन 110 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण हो सकेगा। इससे शहर को साफ-सुथरा बनाने में मदद मिलेगी। बंद पड़े प्लांट को भी चालू कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

डॉ.आशीष कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद रायबरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें