फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 41 दिन में पीले होंगे 957 गरीबों की बेटियों के हाथ

Wed, 01 Feb 2023 07:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में महज 41 दिन में 957 गरीब बेटियों के हाथ पीले कराने की तैयारी है। शासन से योजना के तहत 4.88 करोड़ का बजट मिलने के बाद 13 मार्च तक शादी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी ब्लॉकों और नगर निकायों में दो लाख से कम आय वाले गरीबों को बेटियों की शादी के लिए पंजीयन कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए भी 13 मार्च तक अलग-अलग तारीखों में 957 बेटियों के विवाह का लक्ष्य रखा गया है। जनवरी में 618 विवाह कराए गए। फरवरी में 642 और मार्च में 315 गरीब बेटियों की शादी कराई जाएगी।

प्रत्येक जोड़े पर खर्च होंगे 51 हजार रुपये
कन्या के खाते में 35 हजार रुपये
विवाह संस्कार में उपहार के लिए 10 हजार रुपये
कार्यक्रम आयोजन पर छह हजार रुपये


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 41 दिन में 957 बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ब्लॉकों व नगर निकायों में पंजीयन शुरू करा दिया गया है। शासन ने सामूहिक विवाह के लिए पर्याप्त बजट मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. वैभव त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें