- आधार सत्यापन के बाद मात्र 93,653 को ही मिली वृद्धावस्था पेंशन
- 15,397 पेंशनरों को एक सप्ताह में आधार सत्यापन कराने का मिला मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। जिले में वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले 15,397 लोग 10 माह बाद भी आधार का सत्यापन नहीं करा पाए हैं। निदेशालय ने ऐसे पेंशनरों को एक सप्ताह का समय दिया है। इसके बाद पोर्टल से 15 हजार पेंशनरों का डॉटा सीज कर दिया जाएगा। जिससे इन वृद्धों को पेंशन मिलना बंद हो जाएगी।
शासन ने पिछले माह ही बिना आधार सत्यापन के वृद्धावस्था पेंशनरों को पेंशन की अगली किस्त न देने का आदेश दिया था। जिले के 1,12,300 पेंशनरों की पेंशन रोकने के साथ ही आधार सत्यापन का काम शुरू कराया गया था। अब तक 93,653 पेंशनरों ने आधार सत्यापन कराया है। इनको पेंशन भेजी गई है। शेष 15,397 पेंशनरों ने आधार का सत्यापन नहीं कराया, जिससे इनको पेंशन नहीं दी जा रही है। इसके अलावा 3,250 पेंशनरों की मृत्यु हो चुकी है। निदेशालय ने एक सप्ताह में आधार सत्यापन न कराने वाले पेंशनरों का डॉटा सीज करके पूरी तरह से पेंशन बंद करने का निर्देश दिया है।
इनसेट
ब्लॉकों में वृद्धावस्था पेंशनर
ब्लॉक पेंशनर अमावां 4582 बछरावां 6081
राही 7285 डलमऊ 7985
गौरा 4307 डीह 4527
हरचंदपुर 5489
जगतपुर 4772 सतांव 6179 खीरों 9714
लालगंज 6618
महराजगंज 5583 छतोह 4880 सलोन 7193 सरेनी 10510 शिवगढ़ 6702
ऊंचाहार 4650 रोहनियां 2550
कुल 1,09,607
इनसेट
नगर निकायों में वृद्धावस्था पेंशनर
नगर निकाय वृद्धावस्था पेंशनर
नगर पालिका रायबरेली 1408
नगर पंचायत बछरावां 94
नगर पंचायत डलमऊ 222
नगर पंचायत लालगंज 180
नगर पंचायत महराजगंज 74
नगर पंचायत परशदेपुर 305
नगर पंचायत सलोन 280
नगर पंचायत ऊंचाहार 133
कुल 2696
इनसेट
एक सप्ताह में आधार सत्यापन न कराने पर वृद्धावस्था पेंशन पूरी तरह से रोक दी जाएगी। आधार सत्यापन कराने वाले पेंशनरों को पेंशन भेजी जा रही है।
- डॉ. वैभव श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी