फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कोरोना से बचने को चार हजार ने लगवाई वैक्सीन

Mon, 30 Jan 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की 53 पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा। इसमें कोरोना से बचने के लिए चार हजार लोगों ने वैक्सीन लगवाई। मेेले मेें डॉक्टरों ने 2023 मरीजों की सेहत जांची। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता ने सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह के साथ पीएचसी गोरा बाजार, देवानंदपुर, हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र की डिघौरा सोममऊ पीएचसी पहुंचकर टीकाकरण का जायजा लिया। कहा कि अधिक से अधिक लोग टीका लगवाएं।
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि 53 पीएचसी में लगे मेेले में रविवार को छह हजार 240 को कोरोना वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य रखा गया था। चार हजार 893 लोगों ने कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा मेेले मेें बुखार, सर्दी, जुकाम से बीमार लोगों का इलाज करके उन्हें दवाएं दी गईं। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी टीकर में डॉ. सुफैल अहमद ने मरीजों की सेेहत जांची। रोहनिया प्रतिनिधि के मुताबिक सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एमके शर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहनिया, एएनएम सेंटर गंगेहरागुलालगंज, उमरन, लक्ष्मीगंज व रायपुर में 310 लोगों को टीके लगाए गए। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक सीएचसी सरेनी के चिकित्साधिकारी डॉ. अमल पटेल ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 400 मरीजों का इलाज किया गया। 47 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें