फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वाॅलीबाॅल में जीती मेरठ की टीम

Sun, 29 Jan 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोखा में नेहरू क्रीड़ा परिषद की ओर से आयोजित वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में शुक्रवार रात फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें मेरठ ने रायबरेली को हराकर बाजी मारी। मेरठ के खिलाड़ी मोहसिन अल्ताफ को शानदार प्रदर्शन करने पर ''मैन आफ द टूर्नामेंट'' चुना गया। मुख्य अतिथि सईद और अब्दुल वहीद खां ने पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में फैजाबाद, प्रतापगढ़, मेरठ, रायबरेली समेत कई जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। देर शाम खेले गए पहले सेमीफाइनल में मेरठ ने करकसा को और दूसरे सेमीफाइनल में रायबरेली ने प्रतापगढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। देर रात खेले गए फाइनल में मेरठ की टीम ने कड़े मुकाबले में रायबरेली को 26-24 और 25-23 से हराया। इस मौके पर महेंद्र तिवारी, जेएन मिश्रा, अरुण तिवारी, बृजेश सिंह, विक्की यादव, दीना पासवान व मो. नफीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें