फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम ने जीती कबड्डी चैंपियनशिप

Sat, 28 Jan 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कालेज में शुक्रवार को एक दिवसीय कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। सभी संकायों की बालिका टीमों ने इसमें हिस्सा लिया। छाया की कप्तानी वाली शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम ने चैंपियनशिप जीती, जबकि आकांक्षा सिंह की कप्तानी वाली वाणिज्य संकाय की टीम उपविजेता रही। छाया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। प्राचार्य डाॅ. मनोज कुमार त्रिपाठी, क्रीड़ा समिति की अध्यक्ष डाॅ. शीला श्रीवास्तव, चीफ प्रॉक्टर डॉ. अरविंद सिंह ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में पांच टीमें शामिल हुईं। पहला मैच वाणिज्य और बीएड की टीम के बीच हुआ। जिसमें वाणिज्य संकाय की टीम ने 25-20 अंकों से जीत हासिल की। अगला मैच शारीरिक शिक्षा ए टीम और विज्ञान संकाय की टीम के बीच हुआ। शारीरिक शिक्षा ने 29-5 अंकों से जीत दर्ज की। अगले मैच में वाणिज्य संकाय ने शारीरिक शिक्षा बी टीम को 18-15 से हराया।
फाइनल मुकाबला शारीरिक शिक्षा ए टीम और वाणिज्य संकाय के बीच हुआ। जिसमें शारीरिक शिक्षा ने 48-33 अंकों से वाणिज्य संकाय को हराया। शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम से छाया, काजल, पलक सोनी, अजीता, लक्ष्मी, वाणिज्य संकाय से श्रुति, संस्कृति, दीपाली व आकांक्षा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर डाॅ. सी लाल, डाॅ. दिनकर त्रिपाठी, डाॅ. प्रवीण कुमार, डॉ. गरुण सेठ व डाॅ. विभा मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें