फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मोटे अनाज सेहतमंद, कम लागत में होते तैयार

Sun, 22 Jan 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मोटे अनाज की पैदावार बढ़ाने और इसके लिए किसानों को प्रेरित करने के लिए शनिवार को रायबरेली क्लब में अंतर्राष्ट्रीय मिलेट महोत्सव आयोजित किया गया। प्रदेश के कृषि सचिव अनुराग यादव ने कहा कि मोटे अनाज सेहत के लिए बेहतर होते हैं। पेट की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह अनाज काफी फायदेमंद होंगे। इसके साथ ही किसान कम लागत पर इन्हें तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को रायबरेली क्लब में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मिलेट महोत्सव में कार्यक्रम के आयोजक एमएलसी अवनीश सिंह ने कहा कि आज मोटे अनाजों को प्रयोग बढ़ रहा है। रासायनिक उर्वरक के चलते फसलें काफी प्रभावित हो रही है। ऐसे में किसान अगर मोटे अनाज की पैदावार करेगा तो उसे खाद का उपयोग कम करना पड़ेगा।
महोत्सव में आए 50 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बीरेंद्र तिवारी, सदर विधायक अदिति सिंह, पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, देवेंद्र सिंह, सह आयोजक विजय रस्तोगी, धनंजय, सुनील, रवी सिंह, पूर्व विधायक गजाधर सिंह, राजाराम त्यागी, हरिहर सिंह, अंबिका चौधरी, गया प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट
बाजरे की खीर व ज्वार का पराठा आया पसंद
अंतर्राष्ट्रीय मिलेट महोत्सव में मोटे अनाज से तैयार 12 तरह के व्यंजनों को तैयार कर लोगों के सामने परोसा गया। किसी को बाजरे की रोटी तो किसी को ज्यार का पराठा अच्छा लगा। बाजरे की खीर व हलवा भी खूब पसंद आया। सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने जमकर सेल्फी ली। प्रदर्शनी में सांवा का चावल, लहसुन की चटनी के अलावा बाजरे का हलवा, बाजरे की खीर, सावा की खीर, देशी गुण, बाजरा, ज्वार, अलसी, तिल व रामदाने का लडडू भी लोगों ने पसंद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें