फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े मजे से गोद में सुलाती मेरी मां...

Sat, 07 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में मदर्स डे की पूर्व संध्या पर बाबू एलपीएस पब्लिक स्कूल परिसर में मां की छवि को प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भगवान का दूसरा रूप है मां, उनके लिए दे देंगे जान, माखन, मिश्री, घोल खिलाती, बडे मजे से गोद सुलाती मेरी मां, कुछ ऐसी भावनाओं के साथ शनिवार को स्कूली बच्चों ने मदर्स-डे मनाया। श्रृंखला बनाकर मां शब्द लिखा।
विज्ञापन


प्राइम पब्लिक स्कूल जेल गार्डेन में प्रधानाचार्य ऋचा तिवारी ने बच्चों को मदर्स-डे के बारे में बताया। बच्चों ने अपनी मां को गिफ्ट देकर खुश किया। प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया कि आज बच्चों में अपनी माता-पिता के प्रति स्नेह और प्यार को बढ़ाने की जरूरत है।


बाबू एलपीएस पब्लिक स्कूल पीली कोठी में विद्यालय के 10 मेधावी छात्रों की मां को बुलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्रीटिंग कार्ड पर बच्चों ने मां के प्रति प्यार का इजहार किया। श्रृंखला बनाकर मां शब्द लिखा।
विज्ञापन


इस मौके पर बीना सिंह, सारिका श्रीवास्तव, सुधा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। प्रभु टाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। छोटे-छोटे बच्चे अपनी मां का हाथ पकड़ कर स्कूल पहुंचे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर सीमा श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें