फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अगवा किशोरी का क्षत विक्षत मिला शव

Mon, 12 Oct 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लालगंज कोतवाली का घेराव करते मृतका के परिवारीज
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। पूरे भवानी मजरे उमरामऊ गांव निवासी लालती (15) का शव शनिवार रात बांदा-बहराइच हाईवे पर बाईपास फ्लाईओवर के पास क्षत विक्षत अवस्था में मिला। लालती शाम को घर से लापता हो गई थी। मां कुंती देवी का आरोप है कि पिंकू कोरी ने बेटी का पहले अपहरण किया और फिर बेरहमी से हत्या कर दी। पिंकू बेटी से जबरन शादी करना चाहता था।
विज्ञापन


घटना से नाराज परिजनों ने लालगंज कोतवाली पहुंचकर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में किशोरी के अपहरण के बाद सड़क हादसे में मौत होने की बात सामने आई है। मां की तहरीर पर पुलिस ने पिंकू के खिलाफ किशोरी का अपहरण करने और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गांव निवासी लालती ने कक्षा आठ तक पढ़ाई की थी। इसके बाद परिवार के साथ घर पर ही रहती थी। मां कुंती देवी के मुताबिक शाम पांच बजे अचल मजरे देवगांव निवासी पिंकू कोरी ने उनकी बेटी लालती का बाइक पर बैठाकर अपहरण कर लिया था। खोजबीन के बाद भी बेटी का कुछ पता नहीं चल पाया था। लालगंज कस्बे के डलमऊ रोड पर हाईवे पर बाईपास फ्लाईओवर के पास बेटी का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला। रात नौ बजे पुलिस ने सूचना दी।
विज्ञापन


रविवार सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर नाराजगी जताते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। ग्राम प्रधान मनीष कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि लालती का शव टुकड़ों में बंटा था। बेरहमी से उसका कत्ल किया गया। सभी ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

किशोरी के पिता राममिलन जम्मू कश्मीर में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। बेटी की मौत की सूचना पर वह जम्मू कश्मीर से घर चले पड़े हैं। ललिता तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। ललिता की मौत से बहनें शालिनी, मालती और छोटा भाई रामबाबू गमगीन हैं।


पुलिस चेत जाती तो बच जाती जान
पुलिस का ढुलमुल रवैया घटनाओं की मुख्य वजह बन रहा है। मां की माने तो पुलिस यदि चेत जाती तो लालती की जान बच जाती। मां ने आरोप लगाया कि करीब दो माह पहले भी आरोपी पिंकू ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया था। बेटी के अपहरण की शिकायत लालगंज कोतवाली पुलिस से की थी। पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय मामले में समझौता करा दिया था। इसी का नतीजा रहा कि आरोपी उनकी बेटी को आए दिन परेशान करता था। पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका की जांच कराई जाए। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि शनिवार शाम को आरोपी पिंकू कोरी किशोरी का अपहरण कर बाइक से जा रहा था। लालगंज कस्बे के पास वाहन की टक्कर से बाइक के पीछे बैठी किशोरी की मौत हो गई थी। मामले में पिंकू के खिलाफ अपहरण करने और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। किशोरी की हत्या हुई है या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। घटना के सभी बिंदुओं की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें