फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली देने से मना किया तो किसान को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के दत्ताखेड़ा मजरे पहुरी गांव में नशे में धुत हमलावरों ने दरवाजे पर सो रहे एक किसान की हत्या कर दी। लाठी-डंडे और बल्लम से एक के बाद एक वार करके किसान को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। किसान का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने हमलावरों की तरफ से दी जा रही गाली देने का विरोध किया था। मामले में छह हमलावरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

दत्ताखेड़ा मजरे पहुरी गांव निवासी चंद्र बहादुर (45) शनिवार रात करीब 11.30 बजे घर के बाहर सो रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग पहुुंचे। सभी नशे में धुत थे। नशे में धुत लोगों ने चंद्र बहादुर को गाली देना शुरू कर दिया। उसने गाली देने से मना किया तो हमलावर घरों से लाठी-डंडा और बल्लम निकाल लाए और उस पर हमला बोल दिया। एक के बाद एक कई वार किए। किसान के सिर, गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।
शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। घायल किसान को सीएचसी ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। किसान की हत्या की सूचना पर थानेदार हरिकेश सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

थानेदार ने बताया कि मृत किसान चंद्र बहादुर के भतीजे धर्मेंद्र कुमार यादव की तहरीर पर गांव के ही बबलू, रामबरन, गुड्डू यादव, दीपू यादव, ओम प्रकाश यादव, श्रीकृष्ण यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सरेनी थाना क्षेत्र में गांव के ही कुछ लोगों ने मामूली विवाद में किसान की हत्या कर दी। मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द हत्या आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

महिपाल पाठक, सीओ लालगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें