फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की खातिर गला दबाकर पत्नी को उतारा था मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ में पावर कॉर्पोरेशन में तैनात लिपिक ने प्रेमिका की खातिर अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। पहले साड़ी से पत्नी का गला घाेंट दिया। फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि होने पर भदोखर पुलिस ने आरोपी लिपिक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन

मूलरूप से सोनभद्र जिले के कसियाकला राबर्टगंज निवासी बबुंदर सिंह पावर कॉर्पोरेशन में लिपिक है। कई साल पहले वह रायबरेली जिले में तैनात था। यहां भदोखर के जगदीशपुर गांव में वह पत्नी पूनम सिंह (34) व दो बच्चों के साथ मकान बनवाकर रहता है।
मौजूदा समय उसकी तैनात लखनऊ में है। शुक्रवार को उसकी पत्नी पूनम का शव घर में फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पूनम के भाई मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना के बघौड़ा निवासी अशोक कुमार सिंह ने बहनोई बबुंदर पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

भदोखर थानेेदार यशकांत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई तो पति पर शक गहरा गया। हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
बिल जमा करने आती थी, तब हो गया था प्यार
थानेदार के मुताबिक आरोपी लिपिक के ऊंचाहार की रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध थे। इस वजह से आरोपी अक्सर ऊंचाहार में ही रहता था। रायबरेली जिले में तैनाती के दौरान जब महिला बिल जमा करने दफ्तर आती थी, तब लिपिक से दिल दे बैठा। धीरे-धीरे यह प्यार परवान चढ़ा। इसी प्यार की खातिर लिपिक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना से लोगों में लिपिक के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें