सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने एक फर्नीचर की दुकान से दो लाख रुपये का सामान पार कर दिया। अटौरा चौकी से महज 100 मीटर दूरी पर हुई चोरी की वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
पूरे सोमवंशी निवासी गांव निवासी जितेंद्र कुमार की लालगंज-रायबरेली मार्ग स्थित अटौरा चौकी के पास फर्नीचर की दुकान है। इसमें गद्दे, कूलर, आलमारी, स्टील बाक्स आदि सामान की बिक्री की जाती है।
जितेंद्र शुक्रवार को अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। रात करीब 12 बजे चोरों ने किसी उपकरण से दुकान का शटर काटा और अंदर घुसकर 40 गद्दे, चार बड़ी आलमारी, 14 बड़े बॉक्स समेत करीब दो लाख से ज्यादा का सामान पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। सीओ लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि चोरी की घटना की जांच कराई जा रही है।