फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे पर सो रहे वृद्ध की गला घोटकर हत्या

विज्ञापन
4-रायबरेली में मंगलवार को ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे पलऊ मजरे चडऱई गांव में वृद्ध की हत? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे पलऊ मजरे चडऱई गांव में सोमवार रात दरवाजे पर सो रहे वृद्ध की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सुबह हत्या की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक वृद्ध के बेटे की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे पलऊ गांव निवासी पंचम लाल (58) पुत्र गंगा दीन खाना खाकर अपने घर के दरवाजे पर सो गया था। घर के अंदर उनकी पत्नी, एक बेटी और बेटा सो रहा था। रात में किसी ने वृद्ध का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह जब परिवारीजन सोकर उठे तो हत्या की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया। कोतवाली में मृतक के बेटे धीरेंद्र कुमार ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया कि मौके से साक्ष्य संकलित कर जांच की जा रही है।
मौके को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वृद्ध ने अपनी जान बचाने के लिए काफी प्रयास किया। पंचम लाल जिस बिस्तर पर सो रहा था वह बिस्तर पूरी तरह सिमट गया था। उसकी चारपाई भी तिरछी हो गई थी। इससे जाहिर होता है कि उसने जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया।
विज्ञापन

वृद्ध पंचम लाल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। गांव के लोगों का कहना है कि उसके नाम करीब डेढ़ बीघे जमीन थी। वह बीमार भी रहता था। उसने कुछ दिन पहले अपनी एक बीघे जमीन बेंच दी थी। शेष बची 10 विश्वा जमीन को भी बेचने की तैयारी कर रहा था। इसी बात को लेकर उसके परिवार के लोगों से उसका अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें