फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुई अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आठ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। 36 घंटे बीतने के बाद भी किसी हत्या आरोपी को गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार में नाराजगी है। पुलिस जल्द हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

भगवानपुर तेरुखा गांव निवासी एवं किसान रामप्रकाश (52) का शव गुरुवार को नहर में फेंक दिया गया था। मामले में परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया था, जब वह बाजार से घर वापस जा रहा था।
साथ में उसका 13 वर्षीय बेटा लवकुश भी था, लेकिन उसने भागकर अपनी जान बचाई थी। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। कोतवाल श्रीराम का कहना है कि मृतक की पत्नी संपता की तहरीर पर गांव के ही लाला, मोनू, रामू, श्यामू, दशरथ, हंसराज, राधेश्याम और राधेश्याम की पत्नी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें