फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फर्जी मामले में फंसाना चाह रहे पालिका के अफसर

Fri, 16 May 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मई में होने वाली बोर्ड की बैठक से पहले विरोधी खेमे के सभासदों को पाले में करने के लिए अब उन पर दबाव बनाए जाने लगा है। सभासद एवं अधिवक्ता सतीश कुमार मिश्रा के खिलाफ की गई फर्जी शिकायत से बृहस्पतिवार को अन्य सभासद भड़क उठे। सभी ने कलेक्ट्रेट में पहले बैठक की और नाराजगी जताई।
विज्ञापन


सभासदों ने मुख्यमंत्री और नगर विकास के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर पालिका के अफसरों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।सभासद रामखेलावन बारी, जय प्रकाश वर्मा, सबिस्ता बृजेश का कहना है कि हम लोग पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठा रहे हैं। शासन स्तर से इस मामले की जांच भी शुरू हो गई है।

सभासद कुसुमा, पुष्पा यादव, सुनीता पाल, बृजेश कुमार पांडेय, कमरुद्दीन, मोहित कुमार सिंह ने बताया कि सभासद सतीश कुमार मिश्रा के खिलाफ बुधवार को निबंधन विभाग में फर्जी तरीके से कार्य करने की शिकायत कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई। यह सब पालिका के एक अधिकारी के इशारे पर हुआ है।
विज्ञापन



सीवर सफाई में अनियमितता का आरोप
सभासदों ने नगर विकास के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर शहर में सीवर सफाई में अनियमितता बरतने जाने का भी आरोप लगाया है। सभासदों का आरोप है कि शहर क्षेत्र के 34 वार्डों में सीवर सफाई के नाम पर धन का बंदरबांट किया गया है। कहीं पर सीवर सफाई ठीक तरीके से नहीं हो रही है। सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पालिका के अधिकारी जिला प्रशासन के अफसरों तक को गुमराह कर रहे हैं। इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें