फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की जान बचाने में सोनिया ने खर्च कर दी आधी सांसद निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सांसद सोनिया गांधी ने 17वीं लोकसभा के गठन के बाद मिली निधि की पहली किस्त की आधी धनराशि मरीजों की जान बचाने में खर्च कर दी। पिछले अप्रैल माह में कोरोना का कहर बढ़ने के बाद सांसद ने खाते में उपलब्ध 1.17 करोड़ रुपये लोगों को कोरोना से बचाने में खर्च करने के लिए दिया।
विज्ञापन

निधि से स्वास्थ्य विभाग ने 21 लाख रुपये के सुरक्षा उपकरणों की परचेज की। शेष धनराशि से जिला अस्पताल में सभी बेडों पर ऑक्सीजन पहुंचाने का काम चल रहा है।
2019 में लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में नई सरकार का गठन होते ही सांसद सोनिया गांधी को वर्ष 2019-20 में सांसद निधि से ढाई करोड़ रुपये की पहली किस्त मिली थी। लोगों के इलाज व जिले में अन्य जरूरी कार्यों को करवाने के बाद खाते में 1.17 करोड़ रुपये शेष बचे थे।
विज्ञापन

पिछले साल से ही कोरोना का कहर बढ़ने के बाद दो साल से निधि नहीं मिली है। इस साल अप्रैल महीने में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ने स्थिति गंभीर हो गई तो सांसद सोनिया गांधी ने सबसे पहले पत्र जारी करके निधि के खाते में उपलब्ध पूरी की पूरी धनराशि मरीजों को बचाने में खर्च करने की संस्तुति कर दी।
सांसद निधि के 1.17 करोड़ रुपये सीएमओ को दिए गए, लेकिन 21 लाख ही खर्च किए जा सके। शेष धनराशि डीआरडीए को वापस कर दी गई। सोनिया की मंशा पर जिला अस्पताल में सभी बेडों में ऑक्सीजन पहुंचाने में शेष धनराशि खर्च की जा रही है।
जिला अस्पताल के 123 बेडों तक ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। एजेंसी ने 74.96 लाख रुपये का इस्टीमेट दिया था जिसमें उसे 60 प्रतिशत धनराशि के रूप में करीब 44 लाख रुपये रिलीज किए जा चुके हैं।
मंत्री स्मृति ईरानी ने दिए महज 20 लाख रुपये
सीएचसी डीह में 30 बेडों पर ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए अमेठी से सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 20 लाख रुपये ही दिए हैं। हालांकि बजट मिलने के बाद सीएचसी डीह में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन का काम शुरू हो गया है।
अदिति के 50 लाख से महिला अस्पताल में ऑक्सीजन के बंदोबस्त
सदर विधायक अदिति सिंह ने कोरोना काल में अपनी निधि से 50 लाख रुपये दिए हैं। विधायक की निधि को जिला महिला अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था में खर्च करने का काम शुरू हो गया है। चूंकि कोरोना काल में ऑक्सीजन की बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। इसी कारण सोनिया की तरह अदिति सिंह ने भी ऑक्सीजन की व्यवस्था में ही बजट खर्च करने की संस्तुति की।
एमएलसी, बछरावां व सरेनी विधायक ने भी खोली झोली
एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने जिले में ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए निधि से 50 लाख दिए हैं। इसके अलावा बछरावां विधायक राम नरेश रावत ने 18 लाख और सरेनी विधायक धीरेंद्र सिंह ने भी 25 लाख रुपये दिए। अमेठी के एमएलसी धीरज सिंह ने 25 लाख व स्नातक एमएलसी अवनीश सिंह ने 20 लाख रुपये दिए।
सांसद सोनिया गांधी ने निधि से 1.17 करोड़ दिए थे। सीएमओ ने 21 लख की खरीद की है। जिला अस्पताल में बेडों पर ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए 74.96 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मंत्री स्मृति ईरानी व कई एमएलसी व विधायकों ने भी कोरोना काल में निधि से बजट दिया है।
विज्ञापन

प्रेमचंद्र पटेल, परियोजना निदेशक डीआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें