फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे सांसद राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

Tue, 19 May 2026 01:03 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

Rahul Gandhi Raebareli Visit: सांसद राहुल गांधी कुछ ही देर में अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे। उनके आगमन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को रायबरेली पहुंचे है। दोपहर 12.15 बजे राहुल रायबरेली पहुंचे। बड़े मंगल पर चुरुवा मंदिर में बजरंगबली के दर्शन किए। पुजारी ने उन्हें माला पहनाई।

विज्ञापन


मंदिर से राहुल सीधे बछरावां पहुंचे। सांसद निधि से बने मैरिज हॉल का उद्घाटन किया। यहां से राहुल खीरों जाएंगे और जनसभा करेंगे। फिर लालगंज में महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इससे पहले, राहुल सुबह 11.30 बजे दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने उनका स्वागत किया। बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक भी एयरपोर्ट पहुंचे। ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

विज्ञापन


विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर तैनात

कार्यक्रम को लेकर महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कस्बे के रायबरेली रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है।  कार्यक्रम स्थल को सजाया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर तैनात है। दोपहर से ही बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगीं। कई महिलाएं राहुल गांधी से सीधे मुलाकात और संवाद को लेकर उत्साहित दिखीं। 

महिलाओं का कहना है कि वह अपनी समस्याएं और सुझाव सांसद के सामने रखेंगी। कांग्रेस कार्यकर्ता भी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। जगह जगह स्वागत की तैयारियां की गई हैं। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार राहुल गांधी के करीब साढ़े तीन बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें