फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत

Sun, 11 Oct 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। 
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शुक्रवार रात अलग-अलग सड़क हादसों में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे लखनऊ-प्रयागराज हाईवे, गंगा एक्सप्रेसवे और हैदरगढ़-महराजगंज रोड पर हुए। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान कराने के लिए आसपास के थानों और सोशल मीडिया की मदद ले रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार रात हसनगंज गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने देर रात तक उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शनिवार सुबह भी आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कराने की कोशिश की गई।

सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दुर्घटना में शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था, जिससे शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस अपने स्तर से मृतक की पहचान कराने में जुटी है।
विज्ञापन



गंगा एक्सप्रेसवे पर दो कारों में टक्कर, दो घायल
जगतपुर क्षेत्र में जिंगना गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार राजस्थान के बीकानेर निवासी देव किशन (36) और अशोक कुमार (46) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी जगतपुर में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. लाइक अहमद ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


टैंपो की टक्कर से युवक घायल
शिवगढ़ क्षेत्र के अधारखेड़ा मजरे बसंतपुर सकतपुर निवासी श्यामू (32) शुक्रवार शाम बाइक से घर जा रहे थे। हैदरगढ़-महराजगंज रोड पर रीवा गांव के पास सामने से आ रहे टैंपो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में श्यामू घायल हो गए। उन्हें सीएचसी शिवगढ़ में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव शुक्ल ने बताया कि युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें