फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा

Wed, 27 Aug 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शिवगढ़ सीएचसी में चिकित्सकों की लापवाही पर रोष जाहिर करते लोग।
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। इलाज में लापरवाही बरतने से मंगलवार को जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने सीएचसी में प्रसूता का शव ले जाकर हंगामा किया। चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के समझाने पर एक घंटे बाद परिजन शांत होकर घर चले गए।
विज्ञापन



शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़ी मजरे जड़ावगंज निवासी राजेश की पत्नी गुडि़या (38) को प्रसव पीड़ा होने पर सुबह सीएचसी पहुंचाया गया। भर्ती के तीन घंटे बाद अचानक प्रसूता की हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने गुडि़या को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन गुडि़या को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन गाड़ी से शव लेकर सीएचसी पहुंचकर हंगामा करने लगे। पति का आरोप है कि चिकित्सकों ने पत्नी के इलाज में ढिलाई बरती।

भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी व पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ जीबी सिंह ने आरोप लगाया कि सीएचसी पर आने वाले मरीजों के इलाज में लापरवाही बरती जाती है। मरीजों को बाहर से दवा लिखी जा रही हैं। बाहर से ब्लड जांच कराई जाती है।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रेमशरण ने बताया कि सुबह 7.15 बजे प्रसूता को अस्पताल में भर्ती किया गया था। अधिक रक्तस्राव होने पर 9.30 पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। परिजन प्रसूता को जिला अस्पताल न ले जाकर निजी अस्पताल में लेकर भटक रहे थे। थाना प्रभारी विंध्य विनय रावत ने बताया कि परिजन अस्पताल में हंगामा कर रहे थे। परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें