फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार से अधिक लोगों पर शांति भंग के तहत कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। पुलिस ने अब तक कोतवाली क्षेत्र के 3211 खुराफाती तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की है। जिनमें 2556 लोगों को उप जिलाधिकारी मजिस्ट्रेट ने दो लाख रुपये के मुचलके पर पाबंद किया है, जबकि पुलिस ने तीन के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की।
विज्ञापन

आपराधिक गतिविधियों में लिप्त सात लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट तो 45 कुख्यात आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध 110जी दफा के तहत कार्रवाई की गई। आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र में किसी प्रकार की शांति व्यवस्था में खलल न पड़े इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अक्टूबर माह से अब तक सात के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। 12 लोगों को अवैध शस्त्र साथ पकड़ा।
जिनमें अवैध शस्त्र फैक्ट्री के खुलासे में पकड़े गए आरोपी भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबार में लिप्त लोगों पर कार्रवाई हुई। आबकारी अधिनियम के तहत कुल 45 मुकदमे दर्ज किये गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शांति भंग में जिनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है, चालानी के बाद भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत न होने पर उनके खिलाफ वारंट निकलवा कर गिरफ्तार किया जाएगा। चुनावी माहौल में खलल डालने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें