फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: केंद्रीय विद्यालय के 99 फीसदी से अधिक मेधावी सफल

Wed, 14 May 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सरकारी विद्यालयों ने भी कामयाबी का परचम लहराया है। शहर के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय गोरा बाजार के 99 फीसदी से अधिक बच्चे सफल हुए हैं।
विज्ञापन


दसवीं में 99.54 प्रतिशत और 12वीं में 99.51 प्रतिशत बच्चों को सफलता मिली है। प्राचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने इस सफलता का श्रेय छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की मेहनत को दिया है। बेहतर शैक्षिक परिवेश बनाने में अभिभावकों के सहयोग को भी सराहा है।

प्राचार्य ने बताया कि 12वीं में वाणिज्य वर्ग से अनन्या मिश्रा ने 95.80 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में प्रथम और कला वर्ग से पूर्वांशी सिंह ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में द्वितीय स्थान बनाया। अमृता गुप्ता को 93.20 प्रतिशत, शुभी सिंह को 92.60 प्रतिशत, आयुष्मिता, प्रेरणा, अनमोल कुमार, लक्ष्मी को 92.20 प्रतिशत और अमितोष को 90.20 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन


हाईस्कूल में 219 बच्चों ने परीक्षा दी, जिसमें 218 उत्तीर्ण हुए हैं। उप प्राचार्य राजेश त्रिपाठी, रमेशचंद्र दुबे, प्रधानाध्यापक आरबी शर्मा, कमलेश कुमार, अशोक यादव, अरुण मिश्र, अजीत कुमार, अमित सिंह चौहान, अभिषेक सिंह आदि अध्यापकों ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जताई है।


जवाहर नवोदय में भी चमकी प्रतिभा
महराजगंज (रायबरेली)। सीबीएसई में जवाहर नवोदय विद्यालय के मेधावियों ने भी अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी है। होनहारों ने अपनी मेहनत के बल पर पिछली बार के मुकाबले इस बार बेहतरीन मुकाम हासिल किया है। परिणाम आने के बाद परीक्षार्थियों में खुशी छा गई। इंटर में शिवेंद्र प्रताप ने 92.20 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान बनाया। रिया सिंह (91.40 प्रतिशत) द्वितीय और खुशी प्रजापति (89.80 प्रतिशत) तृतीय स्थान पर रही।
दसवीं में अंशिका यादव ने 95.17 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान बनाया। स्नेहा (92 प्रतिशत) को दूसरा और ज्योत्सना (91.83 प्रतिशत) को तीसरा स्थान मिला। प्रधानाचार्य चंदन बागीश ने सभी मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें