फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक में चल रही मध्य क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। लंबी कूद छात्र वर्ग में रायबरेली के मोहसिन ने 5.69 मीटर लंबी छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया।
दूसरे स्थान पर राजकीय पॉलीटेक्निक गोंडा के दीपक और तीसरे पर राजकीय पॉलीटेक्निक बाराबंकी के हरिकेश्वर रहे। छात्रा वर्ग में अंजू यादव ने सबसे लंबी छलांग लगाई।
एफजी पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य आरपी शर्मा, हरदोई के डीके रूद्रा और वरिष्ठ प्रवक्ता पीएल श्रीवास्तव ने विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के डिस्कस थ्रो छात्रा वर्ग में लखनऊ की अंजू यादव प्रथम, वंदना मौर्या द्वितीय और गोंडा की नीतू यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
छात्र वर्ग में महमूदाबाद के बृजेश कुमार दुबे प्रथम, रायबरेली के मैत्रीदत्त अवस्थी द्वितीय व अनूप यादव तृतीय स्थान पर रहे।
लंबी कूद छात्रा वर्ग में लखनऊ की अंजू यादव प्रथम, रायबरेली की शिवानी सिंह द्वितीय व बरेली की अन्नपूर्णा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शॉटपुट छात्रा में रश्मि पांडेय प्रथम, शिखा मौर्या द्वितीय, राधा सिंह थापा तृतीय स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग में बृजेश कुमार दुबे प्रथम, अजीत चौबे द्वितीय, ऋषिकेश यादव तृतीय स्थान पर रहे।
टेबिल टेनिस छात्रा वर्ग में सपना प्रथम, रश्मि पांडेय द्वितीय, श्रद्धा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद छात्रा वर्ग में रेशू सिंह प्रथम, श्वेता राय द्वितीय व आकृति वाजपेई तृतीय स्थान पर रहीं।
छात्र वर्ग में अमित यादव प्रथम, मोहसिन द्वितीय व मनीष सौरभ तृतीय स्थान पर रहे। संचालन एमए खान ने किया। इस मौके पर सुषमा पाठक, रेनू भट्ट, विनोद कुमार, डॉ. केसीएम शुक्ला, रवींद्र सोलंकी आदि मौजूद रहे।