फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी और सीबीआई की बदौलत बची है मोदी सरकार : केएल शर्मा

विज्ञापन
शहर के एक होटल में हुई बैठक में अमेठी सांसद को सम्मानित करते कांग्रेसी।
विज्ञापन
रायबरेली। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को जिला स्तरीय संविधान बचाओ कार्यक्रम एक होटल में हुआ। मुख्य अतिथि अमेठी सांसद केएल शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है। देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी और लघु उद्योगों के पतन से आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है।
विज्ञापन


कहा कि ईडी और सीबीआई की बदौलत मोदी सरकार बची हुई है, वरना अब तक यह सरकार गिर गई होती। हमें संविधान की रक्षा के लिए जनता को जागरूक करना होगा। सभी ने प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पं. जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस माैके पर इंदल कुमार रावत ने कहा कि जुमलों पर बनी भाजपा सरकार ने देश का बहुत नुकसान किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान पर आए संकट के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की शुरुआत कर दी है। शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने सभी आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन विजयशंकर अग्निहोत्री ने किया। इस मौके पर महताब आलम, राम बहादुर वर्मा, मनोज यादव, अतुल सिंह, डाॅ. मनीष सिंह, शत्रोहन सोनकर, सरिता गुप्ता, सुरेंद्र विक्रम सिंह, हाजी इलियास, अशोक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें