फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हवाई हमले के ब्लैक आउट को लेकर किया गया मॉक ड्रिल

Mon, 23 Nov 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सायरन की आवाज के साथ अधिकारियों के वाहन शहर में घूमने लगे। अधिकारियों ने तुरंत व्यवस्था को संभाला और लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर भेजा। हवाई हमले के ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के तहत रविवार की शाम को सायरन की आवाज के साथ ही राजकीय कॉलोनी और उसके आसपास के मोहल्लों में अंधेरा छा गया। सायरन की आवाज के साथ लाइटों काे बंद कर दिया गया। सायरन बजते ही मोहल्लों की लाइटें एक-एक कर बंद हो गईं और राजकीय कॉलोनी सहित आसपास के मोहल्लों में 12 मिनट के लिए अंधेरे में डूब गए।मौका था राजकीय कॉलोनी पार्क में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का। डीएम जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल की गई।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहदेव मिश्र ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिकों को युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थितियों के लिए मानसिक और व्यावहारिक रूप से तैयार करना है। यह ड्रिल नागरिकों और प्रशासन को आपात स्थितियों से निपटने हेतु प्रशिक्षित करती है। पुलिस, अग्निशमन विभाग और आपदा मित्रों की टीम ने विद्यार्थियों तथा जनमानस को हवाई हमले से बचाव के सुरक्षा उपायों का अभ्यास कराया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को एयर रेड सायरन पहचानकर सरकारी अलर्ट पर ध्यान देने और अफवाहों से बचने की सलाह दी गई। सुरक्षित बंकर या घर में बिना खिड़की वाला कमरा चिह्नित करने का सुझाव दिया गया। कम से कम तीन दिन के लिए पानी, सूखे खाद्य पदार्थ, प्राथमिक चिकित्सा किट और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया। रात में ब्लैकआउट सुनिश्चित करने तथा सोशल मीडिया पर केवल आधिकारिक सूचनाएं साझा करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, सीओ सिटी आशीष निगम, जिला आपदा विशेषज्ञ अंकित पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी और जनसामान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें