रायबरेली। फिरोज गांधी नगर स्थित बीएसएनएल के मुख्य टेलीफोन एक्सचेंज के एनटीआर रूम में आग लगने के चौथे दिन स्थिति में काफी हद तक सुधार हुआ है।
चौथे दिन देर रात तक 164 बीटीएस मुख्य एक्सचेंज के संपर्क में आ गए हैं। इससे काफी हद तक स्थिति में सुधार हुआ हैं, लेकिन अभी भी ग्रामीण अंचलों में बीएसएनएल उपभोक्ता बात नहीं कर पा रहे हैं।
गुरुवार को बीएसएनएल मुख्य एक्सचेंज के एनटीआर रूम में आग लग गई, जिससे अंदर लगे उपकरण जल गए। इस वजह से सभी सेवाएं ध्वस्त हो गईं थीं। शनिवार को ब्रॉडबैड, इंटरनेट, लैंडलाइन सेवा तो शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक मोबाइल सेवा पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई है।
292 में अब तक चौथे दिन 164 बीटीएस मुख्य एक्सचेंज से जुड़ गए हैं। अन्य बीटीएस को जोड़ने के लिए काम चल रहा है। टीडीएम एसपी सिंह ने बताया कि मोबाइल सेवा के अलावा अन्य सेवाएं पहले ही बहाल हो चुकी है।
जिले में 292 बीटीएस हैं, जिसमें देर रात तक 164 बीटीएस कनेक्ट हो चुके हैं। अन्य बीटीएस को कनेक्ट करने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है।