फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली मोबिल ऑयल के कारोबार का भंडाफोड़

Mon, 03 Aug 2015 11:56 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल एरिया पुलिस ने सोमवार को डुप्लीकेट मोबिल ऑयल के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 लीटर डुप्लीकेट मोबिल ऑयल और विभिन्न कंपनियों के 10 खाली डिब्बे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


 सीओ अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि रतापुर में डुप्लीकेट मोबिल ऑयल का कारोबार होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर छापा मारकर एक घर से प्रवीण कुमार झा को गिरफ्तार किया है।

वह मोबिल ऑयल बनाने वाली नामी कंपनियों के खाली डिब्बों में सस्ता ऑयल भर कर उसे दुकानदारों को मंहगे दामों में बेचता था। आरोपी ने बताया कि पिछले तीन सालों से वह इस धंधे में लगा है।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के मरिहापुर गांव का है। यहां किराए के मकान में रहता था। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें