फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर एकजुट हुए मनरेगा कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मनरेगा योजना में कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा नहीं किए जाने से लोगों में खासी नाराजगी है। सोमवार को सभी ने एकजुटता दिखाते हुए ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया, बल्कि मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन

सभी ने प्रदेश सरकार की कार्यों के प्रति असंतोष जताते हुए कहा कि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो 12 जुलाई को ब्लॉक स्तर और 19 जुलाई को जिला स्तर, 26 जुलाई को राज्य स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
राही प्रतिनिधि के मुताबिक विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ जेनिथकांत को ज्ञापन सौंपा। सर्वेश श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, कंधई लाल, दीपचंद्र, विशाल ने मनरेगा कर्मियों के विरुद्ध बिना पद सृजित किए जेम पोर्टल से नियुक्ति करने, पद सृजन के बाद समायोजन न किए जाने सहित अन्य मांगों को पूरा किया किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक मनरेगा कर्मचारी महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष योगेश मौर्य के नेतृत्व में सभी ने धरना दिया। इसके बाद बीडीओ रिचा सिंह को 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा। मौके पर बीरेंद्र कुमार मौर्य, तारसेन, राजभवन, नीतू, शकती, उमेश, फैयाज, राजाराम, अमर सिंह, अरविंद कुमार मौजूद रहे।
खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक मुख्यालय खीरों में सोमवार को मनरेगा कर्मचारी महासंघ इकाई के कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के निजी सचिव व प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन एडीओ आईएसबी हौसला प्रसाद यादव को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें