रायबरेली। विधान परिषद चुनाव के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। सात अप्रैल से शराब की दुकानों को मतदान के दिन तक बंद करने के आदेश दिए हैं। मतगणना के दिन भी 12 अप्रैल को शराब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।
डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि एमएलसी चुनाव के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद त्रिपाठी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 8299710695 व 0535-2975451 है।
उन्होंने बताया कि नौ अप्रैल की शाम चार बजे से नौ अप्रैल को मतदान समाप्ति तक व मतगणना के दिन 12 अप्रैल को संपूर्ण दिवस देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप, भांग, ताड़ी की दुकानें बंद रहेंगी।