महराजगंज। बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती ने महराजगंज विकासखंड की सुल्तानपुर ग्राम पंचायत के चिलौली गांव में विधायक निधि से नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बछरावां की जनता 2027 में प्रदेश में समाजवादी सरकार लाने को तैयार है। उन्होंने अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने की बात कही। प्रधान संतलाल लोधी ने भी विश्वास जताया कि क्षेत्र के विकास कार्यों को देखते हुए जनता 2027 में श्याम सुंदर भारती को फिर विधायक चुनेगी।