फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: चोर समझकर प्राविधिक सहायक को पीटा, घायल

Sun, 28 Sep 2025 06:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सलोन के अतागंज उसरी गांव में प्राविधिक सहायक कृषि की पिटाई करते लोग।
विज्ञापन
रायबरेली। अतागंज उसरी गांव में शुक्रवार शाम ई-खसरा की पड़ताल करने गए प्राविधिक सहायक (कृषि) दुर्गेश पांडेय को ग्रामीणों ने चोर समझकर दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूसों से पीटा। जान बचाने के लिए कमरे में घुसे तो ग्रामीणों ने उन्हें बाहर घसीट कर फिर जमकर धुना। मारपीट में उन्हें सिर समेत कई जगह चोटें आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र के मनुहार गांव निवासी दुर्गेश पांडेय के मुताबिक सलोन विकासखंड में वह प्राविधिक सहायक (कृषि) के पद पर तैनात हैं। शाम चार बजे अतागंज उसरी गांव में ई-खसरा की पड़ताल का सरकारी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग आए और पूछने लगे क्या कर रहे हो।

उन्हें बताया कि सरकारी कार्य हो रहा है। बस इतनी सी बात पर ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझकर पीटना शुरू कर दिया। वह बताते रहे कि वह कृषि विभाग में नौकरी करते हैं, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी नहीं सुनी। मारपीट में वह घायल हो गए। ईंट से भी उन पर हमला करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


सलोन कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रामीपुर मजरे बरवलिया सलोन गांव की गीता देवी और अन्य पांच लोग पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है। महिला को पकड़ा गया है। अन्य आरोपियों की वीडियो के जरिए पहचान कराई जा रही है।


कर्मचारियों ने दिया धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
प्राविधिक सहायक कृषि के साथ मारपीट की घटना से साथियों का गुस्सा फूट पड़ा। अधीनस्थ कृषि सेवा उत्तर प्रदेश और आत्मा कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की अगुवाई में अधिकारी व कर्मचारी शनिवार को गोरा बाजार स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। सभी ने साथी की पिटाई का मामला उठाया। तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

आत्मा कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला सचिव कृपाशंकर ने कहा कि ई-खसरा की पड़ताल के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया जाए। कर्मचारियों को सरकारी कार्य करने के दौरान सुरक्षा मुहैया कराई जाए। शाम चार बजे सीओ सदर अरुण कुुमार नौहवार और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक धरनास्थल पर पहुंचे। धरने पर बैठे अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत की और प्रकरण में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। इस पर धरना समाप्त हुआ। इस दौरान उप कृषि निदेशक अधिकारी विनोद शर्मा, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें