फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के दौड़ाने पर बदमाशों ने झोंका फायर, एक घायल

Fri, 06 Jan 2017 10:25 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
शुक्रवार को जिला अस्पताल मे भर्ती गोली लगने से घायल कमलेश उर्फ कल्लू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पूरे गयाबक्श मजरे पोखरनी गांव में गुरुवार देर रात बदमाशों ने पीछा कर रहे ग्रामीणों पर फायर झोंक दिया। जिससे गांव का कल्लू उर्फ कमलेश  (40) घायल हो गया। बदमाश गांव के ही बाबूलाल मौर्य के घर सेंध लगा रहे थे। इसी बीच परिवारीजनों की नींद टूट गई। घर वालों ने शोर मचाया तो पड़ोसी एकत्र हुए और बदमाशों को दौड़ा लिया।
विज्ञापन


ताबड़तोड़ फायरिंग के बावजूद ग्रामीणों ने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर सभी फरार हो गए।  गंभीर रूप से घायल कमलेश को पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाबूलाल की तहरीर पर दो नामजद समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूरे गयाबक्श मजरे पोखरनी गांव निवासी बाबूलाल खेती करता है। बाबूलाल के मुताबिक रात में परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान परिवारीजनों को दीवार खोेदे जाने की आहट सुनाई दी। घर वालों ने देखा तो कुछ बदमाश घर के एक कमरे की दीवार में सेंध लगा रहे थे।
विज्ञापन


बदमाश सेंध काटने में कामयाब हो गए थे लेकिन उनके घर में दाखिल होने के पहले ही लोग जग गए। घर वालों ने शोर मचा दिया। शोरगुल सुनकर कल्लू उर्फ कमलेश समेत आसपास के तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ा लिया। इस पर बदमाश खेतों की तरफ भागने लगे।

काफी देर बाद भी जब ग्रामीणों ने पीछे आना बंद न किया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। कई राउंड फायरिंग में एक गोली कल्लू उर्फ कमलेश को लग गई। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं पर गिर पड़ा।

फायरिंग के बाद कुछ लोग ठहर गए। कुछ ग्रामीणों ने घायल को संभाला तो कुछ बदमाशों का पीछा करते रहे। ग्रामीणों के देखते ही देखते बदमाश अंधेरे का फायदा उठा भाग निकले। घायल कमलेश को ग्रामीण सीएचसी ले गये जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। कोतवाल रवींद्र कुमार मिश्र ने घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें