फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी गंग नहर कटान की जांच करेंगे सहायक अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। क्षेत्र में डलमऊ पंप कैनाल से निकली एनटीपीसी गंग नहर में हुई कटान की जांच सहायक अभियंता को सौंपी गई है। जहां कटान हुई वहां रास्ता था जिसकी मिट्टी बह गई। शनिवार को जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से कटान में मिट्टी डाली गई। नहर कटने से करीब 200 बीघे गेहूं की फसल में पानी भरने के साथ ही 50 बीघे फसल मिट्टी के साथ बह गई थी।
विज्ञापन

एनटीपीसी गंग नहर में शुक्रवार को पूरे कोइली मजरे सरांय दिलावर के निकट कट गई थी। जहां पर कटान हुई उससे करीब 12 फिट आने-जाने का रास्ता है। इसके बावजूद नहर कट गई। नहर कटने से आसपास के खेतों में पानी भर गया।
नहर का पानी तो बंद करा दिया गया मगर पानी इसी कटान से पूरी रात बहता रहा। सुबह सिंचाई विभाग के अभियंता व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली की मदद से मिट्टी डाल कर कटान बंद कराई गई। एक्सईएन हेमंत कुमार ने बताया नहर कटान की जांच सहायक अभियंता रामचंद्र वर्मा को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें