फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर माइनर की पटरी कटी, 100 बीघा खेत जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र से होकर निकली दौलतपुर माइनर की पटरी कट गई। इससे करीब 100 बीघा खेत जलमग्न हो गया। किसान गुरुवार सुबह खेतों की तरफ गए तो वहां लबालब पानी भरा था।
विज्ञापन

किसानों ने कटान को बांधने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए
किसानों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन कोई देखने तक नहीं पहुंचा। पानी का बहाव लगातार जारी है। इससे पानी गांव की तरफ बढ़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
शारदा सहायक खंड 28 से दौलतपुर माइनर निकली है। कई दिनों से माइनर में पानी बह रहा था। बुधवार शाम ज्यादा पानी आने से विराज गांव के पास माइनर की दाहिनी पटरी कट गई।
विज्ञापन

पानी बहने से मिट्टी ज्यादा बह गई। इससे कटान ज्यादा हो गया। इससे आसपास करीब 100 बीघे खेतों में पानी भर गया। 50 बीघे में बोई तिल्ली, अरहर, उर्द, मूंग और धान की फसल व नर्सरी जलमग्न हो गई।
गुरुवार सुबह जब किसान खेत पहुंचे तो पानी भरा मिला। नहर कटने की सूचना सिंचाई विभाग के अभियंताओं को दी गई लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। वीरेंद्र सिंह, राजकुमार व गिरीश कुमार ने बताया कि माइनर की सफाई में मनमानी की गई है। यही वजह है कि माइनर कट जाती है। इसका खामियाजा किसानों को ही भुगतना पड़ता है।
किसानों ने बताया कि पानी का बहाव लगातार जारी है। इससे पूरे हनुमंत और टांड गांव की तरफ पानी बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अवर अभियंता विक्रम सबरवाल ने बताया कि पानी रोकवा दिया गया है। जल्द ही माइनर की कटान को बंधवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें