फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: संदिग्ध हालत में अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग... तलाश जारी, कोहरे के कारण सर्च में आ रही समस्या

Mon, 13 Jan 2025 02:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में संदिग्ध हालत में अधेड़ ने गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस उसकी तलाश करा रही है। कोहरे के कारण सर्च में समस्या आ रही है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में पूरे तीर खरौली गंगा घाट पर पुल से अधेड़ ने गंगा में छ्लांग दी। ठंड के चलते रात में उसकी खोजबीन नहीं हो सकी। सोमवार सुबह पुलिस ने तलाश शुरू की है। मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र पूरे तीर खरौली गंगा घाट की है। 

विज्ञापन


पूरे गुलाब मजरे कंदरावां गांव निवासी अशोक राज (58) फर्नीचर बनाने का मिस्त्री था। रविवार की शाम वह तीर का पुरवा गांव गया था। गांववालों के मुताबिक, शाम लगभग 6 बजे वह गंगा पुल के बीच पहुंचे और नदी में छलांग दी। मौजूद बच्चों ने देखा। बच्चे गांव आए और लोगों को जानकारी दी। तब तक रात हो चुकी थी। 

रात में डायल 112 पर सूचना दी गई। लेकिन, घने कोहरे व ठंड के चलते उसकी तलाश शुरू नहीं हो पाई। सोमवार की सुबह पुलिस मौके पर आई और उनकी खोजबीन शुरू कराई लेकिन कड़ाके की ठंड में उनकी तलाश कराने में मुश्किलें आ रही हैं। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है। रात में किसी ने सूचना नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें