फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में 4162 मरीजों का इलाज, 16 लोग सर्जरी के लिए हुए रेफर

विज्ञापन
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मौजूद डॉक्टर। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रविवार को 4,162 मरीजों का इलाज किया गया। ऑपरेशन के लिए चिह्नित 16 मरीजों को सर्जरी के लिए रेफर किया गया। 837 लोगों की एंटीजन जांच हुई। हालांकि कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। आरोग्य मेले में पुरुषों की तुलना में महिला मरीजों की संख्या अधिक रही। 1419 पुरुष और 2209 महिला मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। 524 बच्चों का भी इलाज किया गया।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शासन के निर्देश पर रविवार को जिले की तेजगांव, सेमरी, सेहंगो, रुस्तमपुर, रतापुर, मधुकरपुर, देवानंदपुर, रहवां, रौतापुर, ऐहार, देवगांव, बेतौरा, अरखा, देहली सहित सभी 53 पीएचसी में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही मेले में मरीजों की लाइन लगी रही। शाम तक 4162 मरीजों का इलाज करके उन्हें चिकित्सीय सलाह दी गई।
मरीजों की ब्लड सुगर, बीपी सहित अन्य जांचें भी की गई। ऑपरेशन के लिए चिह्नित मरीजों को रेफर किया गया। सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह ने कई अस्पतालों का निरीक्षण भी किया। जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी हरदीटीकर में 42 मरीजों ने पंजीयन कराया। शिवपति, मालती, श्याम सुंदर की बीपी बढ़ी मिली। डॉ. अर्चना, डॉ. तन्वी सेठी, डॉ. सुशील अहमद ने मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें