फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सेहत जांचने के बाद 2429 रोगियों को बांटी दवा

Mon, 10 Aug 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर धई में मरीज का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। चिकित्सकों ने रोगियों की सेहत जांचने के बाद दवा दी। संक्रामक बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताए। कहा कि पानी और खाना ढक कर रखें। यही नहीं, बासी भोजन के सेवन से बचें। इससे उल्टी-दस्त की परेशानी हो सकती है। आरोग्य मेले में 2429 रोगियों की सेहत जांची गई।
विज्ञापन


बुखार से पीड़ित 540 रोगी आए। उल्टी-दस्त के 63 रोगियों का उपचार किया गया। सांस से संबंधित 95, पेट दर्द से संबंधित 90, खुजली के 109 रोगियों का उपचार किया गया। हरचंदपुर ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य डिघौरा, पश्चिम गांव, रहवां में 134 मरीज पहुंचे। परीक्षण के बाद दवा दी गई।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघर में 88 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. अकील अहमद ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी। कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, खुले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
विज्ञापन


इसी तरह दीनशाह गौरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर धई, गोविंदपुर माधव, रसूलपुर धरावां में 240 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ज्ञान प्रताप सिसौदिया ने बताया कि तेज बुखार, खांसी, दाने, फुंसी, एलर्जी व पेट दर्द के मरीज अधिक आए। जांच के बाद सभी को दवा दी गई।

इसी तरह सरेनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजगांव में डॉ. शुभम सिंह, फार्मासिस्ट पंकज व अजय मिश्रा ने मरीजों का इलाज किया। परशदेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 55, डीह के बेतौरा में 102, जगतपुर के हरदीटीकर में 66 रोगियों की सेहत जांची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें