फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नोटिस मिलने पर भड़के मेडिकल स्टोर संचालक

Mon, 21 Jul 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल चौराहा पर दुकान खोलने वाले 20 मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस थमाया गया है। महज दुकान के सामने वाहन खड़ा किए जाने पर नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


केमिस्ट एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष बालजी त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अतुल वाजपेयी के अलावा खुर्शीद आलम, संदीप श्रीवास्तव आदि पदाधिकारियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट राम औतार को मिलकर अपनी बात रखी। पदाधिकारियों ने बताया कि ईओ की तरफ से मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस दिया गया है। आसपास नगर पालिका ने कोई वाहन स्टैंड नहीं बनाया है। ऐसे में दवा खरीदने वाले ग्राहक अपने वाहन कहां खड़े करें।

पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिकाध्यक्ष और ईओ की ओर से मेडिकल स्टोर संचालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कोरोनाकाल में मेडिकल स्टोर संचालकों ने जिला प्रशासन की मदद की थी, लेकिन अब उन्हें परेशान किया जा रहा है। उत्पीड़न बंद न किया गया तो डीएम से मिलकर न्याय की मांग की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने भरोसा दिलाया है कि सभी मेडिकल स्टोर संचालक नोटिस का जवाब दें। किसी का भी उत्पीड़न नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें