फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के पहले एम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू

विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को एम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू कराने के लिए आयोजित कार्यक्रम में छात्र? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। यूपी के पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गुरुवार को एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो गई। हॉस्पिटल हाल में आयोजित एकेडमिक पिनअप सेरेमनी में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं के बैच लगाकर पढ़ाई शुरू कराई गई। छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस मौके पर पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक प्रो. जगतराम ने कहा कि यह एम्स भी दिल्ली के एम्स जैसे ही काम करेगा। सारी सुविधाएं दिल्ली एम्स जैसी ही उपलब्ध कराई जाएंगी। कहा कि बच्चों को हाई क्वालिटी व्यवस्था मिलेगी। सभी बच्चे अच्छे तरीके से पढ़ाई कर डॉक्टर बनें।
विज्ञापन

पीजीआई चंडीगढ़ निदेशक प्रो. जगतराम ने गुरुवार को फीता काटकर टीचिंग व प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इसके बाद अधिकारियों ने एमबीबीएस छात्र-छात्राओं तनीषा (अलीगढ़), जिज्ञासा (राजस्थान), प्रिया (राजस्थान), स्वेता गिरी (झारखंड), अनुष्का ठाकुर (लखनऊ), राहुल गुप्ता (उड़ीसा), अक्षय श्रीवास्तव (फतेहपुर), शुभम (महाराष्ट्र), आरती यादव (राजस्थान), अमान खान (नई दिल्ली), सैय्यद इब्राहिम (लद्दाख) आदि से परिचय लेकर बैच लगाकर स्वागत किया।
इस मौके पर छात्र-छात्राओं में उत्साह रहा। एम्स के अध्यक्ष प्रो. प्रमोद गर्ग ने कहा कि यह एतिहासिक दिन है। एमबीबीएस की पढ़ाई का पहला बैच शुरू हुआ है। नया एम्स होने के कारण चैलेंज बहुत हैं, लेकिन चैलेंज में ही सफलता छुपी होती है। आप लोगों को सीनियर गाइड करने वाला नहीं होगा। अन्य समस्याओं का सामना करना होगा, लेकिन एम्स प्रशासन की ओर से सभी सुविधाएं हर समय उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

सभी विषय महत्वपूर्ण हैं, इसलिए सभी पर ध्यान देने की जरूरत है। सफलता के लिए अनुशासन भी अति आवश्यक है। डॉक्टर ऐसा प्रोफेशन है जिसे हर कोई सम्मान देता है। एम्स में एमबीबीएस के पहले बैच को चार विषय पढ़ाए जाएंगे। इसके लिए प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 22 फैकल्टियों (संकायों) को भरा गया है। पहले बैच में बायोकेमेस्ट्री, एटॉमनी, फिजियालॉजी और कम्युनिटी मेडिसिन की पढ़ाई होगी। इन चारों कोर्सों के लिए लैब व अन्य संसाधनों की व्यवस्था हो चुकी है।
एम्स के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला ने कहा कि एम्स में गुरुवार से एमबीबीएस के पहले बैच की औपचारिक पढ़ाई शुरू हो गई है। शुरू के 15 दिनों तक ओरिएटेशन कोर्स होगा। इसके बाद चारों तय विषयों की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। पढ़ाई के सारे संसाधन उपलब्ध हो गए हैं। हॉस्टलों के वार्डन भी तय कर दिए गए हैं। कार्यक्रम में एम्स के अध्यक्ष प्रो. प्रमोद गर्ग, ओएसडी डॉ. डी बेहरा, उप निदेशक अमिताभ अवस्थी, वित्तीय सलाहकार कुमार अभय, एम्स के अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें