फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में 13 को हॉकी मैच में भिड़ेंगी तीन टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 13 जुुलाई को हॉकी का मुकाबला होगा। इस मुकाबले में तीन टीमें हिस्सा लेंगी। काफी समय तक बंद रहने के बाद पिछले दिनों स्टेडियम खुला है। इससे ठप हुई खेलकूद की गतिविधियां शुरू हो गई है। खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए आने लगे हैं। खिलाड़ियों में उत्साह बढ़े, इसलिए प्रतियोगिता कराने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी एवं हॉकी कोच संतोष कुमार ने बताया कि स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड में 13 जुलाई को होने वाले हॉकी मुकाबले में लखनऊ, प्रतापगढ़ और रायबरेली की टीमें हिस्सा लेंगी। तीनों टीमों के बीच त्रिकोणीय मैत्री मैच होंगे। प्रतियोगिता में कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें