फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय बोले- राम मंदिर चढ़ावा चोरी की सीबीआई जांच हो, बड़े पैमाने पर चोरी हुई

Fri, 03 Jul 2026 07:52 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सरकार कहती है कि हमने माफियाओं को खत्म कर दिया है और उसके बाद भी इनको राम मंदिर में चोरी की जानकारी नहीं हो सकी। आज तक सरकार पता नहीं लगा सकी है कि चढ़ावा चोरी के मामले में कितने लोग शामिल हैं। यह तो सरकार की अक्षमता है।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के गांधी नगर स्थित एक होटल में समाजसेवी यश पांडेय के पिता स्व राकेश पांडेय की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व सपा के कद्दावर नेता माता प्रसाद पांडेय ने शिरकत की। उन्होंने अयोध्या मामले पर कहा कि चोरी हुई है और बड़े पैमाने पर हुई है। अब सरकार को पता लगाना चाहिए कि असली गुनहगार कौन है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर कुछ भी कहने की इन्कार किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रायबरेली में सपा मजबूत है। शाम को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्षा माता प्रसाद पांडेय ने स्व राकेश पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही नगर पालिका के मद से बनी स्व राकेश पांडेय के नाम पर सड़क का लोकार्पण किया। साथ ही साइकिल और लैपटॉप का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या चढ़ावा चोरी के मामले पर कहा कि सरकार कहती है कि सरकार रोज बोलती है कि हमने चोरों को खत्म कर दिया है। माफियाओं को खत्म कर दिया है और उसके बाद भी इनको राम मंदिर में चोरी की जानकारी नहीं हो सकी। आज तक सरकार पता नहीं लगा सकी है कि चढ़ावा चोरी के मामले में कितने लोग शामिल हैं। यह तो सरकार की अक्षमता है।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कटियार के PM मोदी से बातचीत के दावे से सियासी हलचल तेज; बोले- चंपत राय जा सकते हैं जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  'चढ़ावा चोरी पाप नहीं, महापाप', धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- कानून के साथ भगवान भी देंगे दंड


उन्होंने कहा कि कौन पार्टी चाहेगी कि उनके लोग बदनाम हो, इस कारण मामले को छिपाया जा रहा है। अब फंस गए हैं तो करें क्या। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि सीबीआई जांच हो जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। हम लोग क्या सकते हैं, सरकार के पास ताकत है। हम लोग संघर्ष करेंगे। इस मौके पर यश पांडेय, भारती पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष इ. वीरेंद्र यादव, आरपी यादव मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें