रायबरेली। लखनऊ विश्वविद्यालय के मैदान में 34वीं यूपी स्टेट मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 31 अक्तूबर और एक नवंबर को होगा। इसमें 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। एथलेटिक्स संघ के लक्ष्मीकांत शुक्ल ने बताया कि चैंपियनशिप में महिला एवं पुरुष खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर सकते हैं।