फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: विवाहिता को जहर खिलाकर मार डाला

Sun, 12 Oct 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर करवा चौथ के दिन ससुरालीजनों ने विवाहिता को जहर खिलाकर मार डाला। भाई ने आरोप लगाया कि बहन से दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर बहन की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे कुमेदान मजरे सरेनी निवासी सुशील कुमार के मुताबिक बहन रीता देवी (25) की शादी खीरों थाना क्षेत्र के लालखेड़ा मजरे सकतपुर गांव निवासी रोहित कुमार के साथ बीते 15 अप्रैल को हुई थी। शुक्रवार शाम रीता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी लालगंज लेकर गए। सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी मौत हो गई।

सुशील ने बताया कि शुक्रवार को वह बहन के घर करवा चौथ का सामान लेकर गए थे। बहन काफी परेशान थी और बताया था कि ससुराल वाले दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। बहन को समझाकर घर लौट आया था। शाम पांच बजे ससुराल वालों का फोन आता है कि रीता की मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर पति रोहित कुमार, ससुर श्रीकेशन, जेठानी राजकुमारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीओ अमित कुमार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें