फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख नहीं दिए तो विवाहिता का रस्सी से गला घोंटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दहेज में पांच लाख रुपये न दिए जाने पर एक विवाहिता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर लालगंज तहसीलदार तृप्ति गुप्ता और एसओ राकेश सिंह ने पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक कोई हत्या आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

सरेनी थाना क्षेत्र के ताल कटैला मजरे छतौना गांव निवासीकामता प्रसाद ने अपनी पोती लक्ष्मी देवी (19) की शादी सरेनी थाना क्षेत्र के लक्षईखेड़ा गांव के राहुल कुमार पुत्र भगवती प्रसाद के साथ 16 मई 2019 को की थी। कामता प्रसाद का आरोप है कि शादी के बाद से ही पोती को ससुर भगवती प्रसाद, पति राहुल, सास रामावती, नंद प्रमिला, उर्मिला व निर्मला प्रताड़ित कर रहे थे।
दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पोती कई बार घर आई तो इसकी जानकारी दी थी। पोती ने गरीबी का हवाला देकर दहेज लाने में असमर्थता जताई थी। इस पर सभी ने गुरुवार को मिलकर पहले उसे मारा पीटा। इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उसे मार डाला। दादी राजरानी का कहना है कि बुधवार शाम पति राहुल ने फोन पर गालियां देकर पोती को जान से मार डालने की धमकी दी थी। थानेदार राकेश सिंह का कहना है कि दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें